फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लेनदेन विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा। पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। हमले में एक पक्ष से चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव सिखेड़ा निवासी सत्येंद्र उर्फ कालू ने अपनी जमीन ठेके पर प्रमोद को दे रखी थी। दोनों में ठेके के पैसे मांगने पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। हमले में सत्येंद्र, विक्रांत व राजन सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सत्येंद्र को मेरठ रेफर किया है। थाना पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन लोगों प्रमोद, आर्यन व अक्षय को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें