संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविरों का राष्ट्र और समाज सेवा के संकल्प के साथ समापन हो गया। जैन कन्या डिग्री, सनातन धर्म कॉलेज के शिविरों के समापन समारोह हुए।
जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय का समापन वहलना जैन मंदिर के परिसर में हुआ। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, प्राचार्या डॉ सीमा जैन, ग्राम प्रधान वहलना गुलाब ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया। स्वच्छता, मोटा अनाज, नशा मुक्ति और नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। श्रुति, अदिति, नैना, निशा रानी, निक्की, वंशिका, मोहिनी, स्वाति, काजल, प्रियंका ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। डॉ मंजूषा, डॉ पारूल जैन, डॉ सविता वशिष्ठ, मनीषा, शिवानी, कोतवाल, सुनील राठी, सुभाष का सहयोग रहा।
गांधी वाटिका में चल रहे सनातन धर्म डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के सात दिवसीय शिविर का समापन हो गया। मुख्य अतिथि प्रभात कुमार ने कहा कि स्वयंसेवक स्वच्ठता, पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार कार्य करें। इस मौके पर डॉ ज्योति सिवाच, डॉ पायल एवं डॉ प्रीतम कुमार ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजय अरोरा एवं विजेंद्र सिंह ने रिपोर्ट प्रस्तुत की।