फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सिसौली में ढाई करोड़ के गोलमाल की शिकायत, डीएम ने शुरू कराई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
- अंत्येष्टि स्थल पर मिट्ठी की बजाए कूड़ा करकट भरने का लगाया आरोप
विज्ञापन

- कस्बे की पेयजल योजना में बिना कार्य के भुगतान लिए जाने का मामला

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत सिसौली के विकास कार्यों में करीब ढाई करोड़ रुपये की गड़बड़ी का आरोप निर्माण बाबू, अवर अभियंता और ठेकेदार पर लगाया गया है। भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष नितिन बालियान की शिकायत पर डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने जांच कमेटी गठित की है। सीडीओ की निगरानी में तीन सदस्यीय कमेटी मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
भाजपा नेता नितिन बालियान ने आरोप लगाया है कि कसबे में पेयजल योजना का बड़ा कार्य धरातल पर नहीं हुआ। किसी भी तालाब की खुदाई नहीं की गई, जबकि भुगतान प्राप्त कर लिया गया है। कसबे में ऋषिपाल और बिल्लू के मकान से मुख्य मार्ग तक सीसी रोड और नाली निर्माण का भुगतान पहले ही हो चुका है, जबकि इस कार्य को भी गलत तरीके से दर्शाकर भुगतान प्राप्त किया गया है। कसबे में 14वें और 15वें वित्त से किए गए कार्यो का भुगतान गलत तरीके से लिया गया है। शिकायत पर डीएम ने सीडीओ संदीप भागिया को जांच कराने के निर्देश दिए। सीडीओ की निगरानी में तीन सदस्यीय टीम शिकायत की जांच करेगी।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त अभियंता के नाम से किए कार्य
नगर पंचायत के निर्माण बाबू और अवर अभियंता पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत है कि कुछ कार्य ऐसे हैं, जो सेवानिवृत्त अभियंता के नाम से किए गए हैं। दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं।
विज्ञापन


वाटर कूलर की जांच की मांग
कस्बे में करीब 38 लाख की लागत से लगाए गए वाटर कूलर मामले की जांच की मांग भी की गई है। उर्जा निगम से बिजली का कनेक्शन लिए बगैर ही भुगतान लेने का आरोप है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें