फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: वेतन नहीं मिलने पर कंपनी के कर्मचारियों ने रोके कूड़ा वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद के साथ काम कर रही दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी के वाहनों को रोककर कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। इस दौरान कर्मचारियों ने वेतन की मांग रखी। दोपहर बाद ही अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कूड़ा उठान कराया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह कंपनी के साथ काम कर रहे कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए वाहनों के पहिए थामकर हड़ताल कर दी। कूड़ा उठान नहीं होने पर लोगों ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह से शिकायत की।
इसके बाद ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल को तलब किया और कड़ी नाराजगी जताई। ईओ ने कंपनी को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के साथ ही सभी डलावघर साफ कराने के निर्देश दिए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि कंपनी के साथ मिलकर सफाई कार्य प्रारंभ करा दिया गया है।
विज्ञापन


कर्मचारियों को भड़काने का आरोप
एमआईटूसी कंपनी के परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह ने बताया कि कुछ लोग कंपनी के खिलाफ साजिश करते हुए कर्मचारियों को भड़काने और गुमराह करने का काम कर रहे हैं। कर्मचारियों को काम बंद करने के लिए नोटिस दिए जा रहे हैं, कंपनी पर वेतन ज्यादा लंबित नहीं है। जो कर्मचारी काम नहीं करेगा, कंपनी से उसको हटाया जाएगा। कंपनी द्वारा बाहरी श्रमिकों को साथ लगाकर दोपहर बाद से ही कार्य शुरू कर दिया गया था।
कंपनी के साथ काम कर रहे कर्मचारियों के द्वारा हड़ताल करने की जानकारी मिली थी, इसके लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कंपनी से जवाब तलब करने और सफाई व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए गए। दोपहर बाद से सफाई कार्य सुचारू करा दिया गया। - डॉ. प्रज्ञा सिंह, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें