फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अक्तूबर से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
आशा और आंगनबाड़ी घर-घर जाकर लोगों को करेंगी जागरूक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। संचारी रोग नियंत्रण के लिए जिले में एक से लेकर 31 अक्तूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। सात से 21 अक्तूबर तक दस्तक अभियान के जरिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डोर-टू-डोर दस्तक देकर लोगों को जागरूक करेंगी।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह निर्देश दिए हैं कि स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों के साथ समन्वय कर संचारी रोग नियंत्रण माह की पूरी तैयारी कर लें। दिमागी बुखार के मामलों की निगरानी, लक्षण वाले लोगों की कोविड-19 जांच, क्षय रोगों के लक्षण वाले रोगियों के उपचार की व्यवस्था, रोगियों के नि:शुल्क परिवहन के लिए वाहन व्यवस्था, पर्यवेक्षण और विश्लेषण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

दस्तक अभियान में शारीरिक दूरी, हाथों की धुलाई और मास्क की अनिवार्यता पर विशेष ध्यान दिए जाने पर जोर दिया जाएगा। आशा कार्यकर्ता इस दौरान लक्षणों के आधार पर क्षय रोगियों की भी खोज करेंगी। आशा कार्यकर्ता बुखार के अतिरिक्त खांसी तथा सांस लेने में दिक्कत या परेशानी की शिकायत वाले रोगियों को भी चिह्नित करेंगी, ताकि उन्हें कोविड जांच के लिए निकट स्वास्थ्य इकाई पर भेजा जा सके।
विज्ञापन

टीबी अभियान के लिए किया गया सम्मानित
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 24 मार्च को मुजफ्फरनगर को टीबी के लिए किए गए विशेष कार्य के लिए कांस्य पदक से सम्मानित किया गया था। जिलाधिकारी ने जिला क्षय रोग अधिकरी डॉ. लोकेश कुमार को कांस्य पदक देकर सम्मानित किया। छह अन्य कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें