फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आज से पराग डेयरी में दूध की आपूर्ति बंद करेंगी समितियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पराग डेयरी के जीएम और समितियों के बीच चले आ रहे विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पुरकाजी के बाद अब जिले की अन्य समितियों ने भी रविवार से सप्लाई बंद करने की चेतावनी दी है। दुग्ध आयुक्त के अलावा प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा गया है। बेगराजपुर स्थित दुग्ध डेयरी में जिले की करीब 25 समितियों के माध्यम से सप्लाई होती थी। जीएम के साथ विवाद के बाद नौ नवंबर को पुरकाजी मार्ग की समितियों ने सप्लाई बंद कर दी थी। लेकिन प्रकरण का निस्तारण नहीं हुआ। शनिवार को खतौली, भोपा, मोरना और शामली की दुग्ध उत्पादक 15 समितियों ने दूध सप्लाई नहीं करने की बात कही। समिति अध्यक्ष विजय शंकर गुर्जर ने बताया कि समितियों की ओर से उन्हें पत्र मिला है। रविवार से सप्लाई बंद रहेगी। करीब पांच सौ लीटर दूध डेयरी पर नहीं पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें