फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजपुर प्रकरण के निस्तारण के लिए कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक चंदन चौहान के आवास पर हुई बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। छपार क्षेत्र के ताजपुर गांव में अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई के मामले में समझौते के लिए मीरापुर विधायक चंदन चौहान के आवास पर गणमान्य लोगों की बैठक हुई। विधायक ने बताया कि कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व ताजपुर के प्रधान शक्ति मोहन की वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह अनुसूचित जाति के युवक की चप्पलों से पिटाई करते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने प्रधान पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। बृहस्पतिवार रात गांव सिंभालकी में प्रधान शक्ति मोहन की रिहाई के लिए पंचायत हुई। इसके बाद शुक्रवार को रालोद विधायक चंदन चौहान के शहर स्थित आवास पर गणमान्य लोग एकत्र हुए। पुरकाजी विधायक अनिल कुमार से मोबाइल पर बातचीत की गई। पुरकाजी विधायक ने 29 अगस्त तक का समय मांगा है। विधायक ने बताया कि कमेटी गठित की गई है, जिसमें विनय प्रधान, बॉबी, नरेंद्र पंवार, ओम सिंह, सतीश, सन्नी मुखिया, डॉ. सतीश, जोगेंद्र, कंवरपाल, प्रदीप प्रधान, वेदपाल सिंह गुर्जर, ओपी चौहान , अशोक प्रधान और देशराज चौहान शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें