फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारे के सहारे आ जा, तेरा दास पुकारे आ जा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्याम वंदना महोत्सव में भजन गायक संजय मित्तल एवं कन्हैया मित्तल के भजनों पर श्रोता देर रात तक झूमते रहे। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर भावविभोर कर दिया।
श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति की ओर से रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री श्याम वंदना महोत्सव का आयोजन रामलीला भवन नई मंडी में हुआ। कोलकाता से आए भजन गायक संजय मित्तल और चंडीगढ़ के भजन गायक कन्हैया मित्तल ने अपने भजनों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायक संजय मित्तल ने प्रसिद्ध भजन हारे के सहारे आ जा, तेरा दास पुकारे आ जा... सुनाकर वाह वाही लूटी। कन्हैया मित्तल ने अपना प्रसिद्ध भजन जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे ... सुनाकर भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, डॉ विवेक बालियान, पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा नेता अचिंत मित्तल, सचिन सिंघल, अमित चौधरी का समिति के सदस्यों ने पटका, माला, प्रसाद देकर अतिथियों का सम्मान किया। इस मौके पर मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, विकास गोयल, शुभम गोयल, अचिन जिंदल, राजीव गर्ग, पीयूष मित्तल, संजीव गर्ग और रिंकू गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें