फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कॉलेजों में छात्र को श्रद्धांजलि, शहर से गांव तक जताया दुख

विज्ञापन
सनातन धर्म महाविद्यालय में शोकसभा में शामिल होते हुए छात्र स्रोत संस्थान
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना के स्ववित्तपोषित डीएवी महाविद्यालय के छात्र उज्ज्वल राणा के निधन पर मंगलवार को महाविद्यालयों में शोक सभा की गई। छात्रों और शिक्षकों ने मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। भोपा रोड सनातन धर्म महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर ने बताया कि कॉलेज में सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा के बाद सभी छात्र और शिक्षक कॉलेज के मैदान पर एकत्रित हुए। विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार 11 बजे शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत छात्र उज्ज्वल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया गया। मेरठ रोड स्थित जैन कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य, सभी शिक्षिकाओं, शिक्षणतर कर्मचारियों एवं छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत छात्र की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्राचार्या प्रोफेसर सीमा जैन ने छात्राओं को समझाया कि किसी भी विषम परिस्थिति के आने पर अपनी परेशानी को साझा करें। महाविद्यालय परिवार हमेशा उनकी मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें