फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कॉलेज एक, प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या अनेक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन एडमिशन
विज्ञापन


खतौली नगर के एकमात्र कुंद कुंद डिग्री कॉलेज में सीटें सीमित
बीए और बीएससी के प्रवेश को लेकर रहती है मारामारी

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित हो चुके हैं। खतौली नगर के कुंद कुंद जैन डिग्री कॉलेज में बीए और बीएससी के प्रवेश को लेकर मारामारी रहती है। सीटें सीमित है, जबकि इस बार नतीजे बंपर आए हैं।
कुंद कुंद जैन डिग्री कॉलेज में बीए और बीएससी कक्षाओं का शुल्क कम है, जबकि अन्य कोर्स सेल्फ फाइनेंस में है। इसी वजह से यहां बीए और बीएससी में दाखिला लेने के लिए छात्र-छात्राओं में मारामारी मचती है। सीटें पूरी होने के बाद विद्यार्थियों को बाहर का रूख करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्या नीतू वशिष्ठ ने बताया कि बीए में 400 सीट, बीएससी में 160 सीट है, लेकिन अभ्यर्थी इससे कहीं अधिक पहुंचते हैं। बीकॉम में 160, बीसीए में 80, बीएससी होमसाइंस में 80, एमए हिंदी में 60, एमए अंग्रेजी में 60, एमए इकोनॉमिक्स में 60, एमए ड्राइंग में 30, एमकॉम में 80 सीट, एमएससी मेथ में 80 सीट है। यहां प्रवेश नहीं मिलने पर छात्र-छात्राएं जिला मुख्यालय या फिर मेरठ का रुख करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें