संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ के गंगा घाट पर संत निरंकारी मिशन के अनुयायियों ने स्वच्छ जल-स्वच्छ मन अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। सामूहिक रूप से गंगा घाट पर सफाई की।
संत निरंकारी मिशन के मंडल संयोजक हरीश कुमार ने बताया कि संगठन की ओर से देेश में 1100 जगह प्रदेश में 246 स्थानों पर 600 शहरों में एक साथ स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की गई। स्वयं सेवकों ने झाडू़ लगाकर और पानी से घाट की सफाई की। गंगा में बह कर आ रहे घास, कपड़े और जगह जगह पड़े गंदगी के ढेर को ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर बाहर डाला। अभियान में ज्ञान प्रचारक डा. सत्यपाल सिंह, संजीव कुमार, नवीन कुमार, दीपक त्यागी, सुशील अंश, हेमंत अरोरा, साक्षी, नितिन, विजय, हिमांशु, आकाश, सृष्टि आदि मौजूद रहे। श्री गंगा सेवा समिति के उपाध्यक्ष अरुण गर्ग, महामंत्री महकार सिंह और मैनेजर देवेंद्र आर्य ने स्वयं सेवकों का आभार जताया।