खतौली। मोहल्ला सैनीनगर निवासी असलम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी दादी किसी काम से बुढ़ाना रोड पर गई थी। बुढ़ाना रोड पर दादी को दो व्यक्ति मिले, जिन्होंने उनको घर की समस्या बताते हुए अपने झांसे में ले लिया। आरोप है कि ठग उसकी दादी के सोने के कानों के कुंडल सहित 500 रुपये ले गए। उसकी दादी ने घर आकर आप बीती बताई। जिसके बाद थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।