फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ समेत खिलाडिय़ों को मिले लक्ष्मण अवार्ड

विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में गांव काकड़ा निवासी रोइंग खिलाड़ी को लक्ष्मण पुरुस्कार देते मुख्य? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सीओ सिटी सहित खिलाड़ियों को मिले लक्ष्मण अवार्ड
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद के लिए रविवार का दिन उपलब्धियों से भरा रहा। यूपी स्थापना दिवस पर लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में हुए समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीओ सिटी कुलदीप कुमार को एथलीट में, काकड़ा गांव के पुनीत कुमार को नौकायन में और सोरम निवासी पहलवान गौरव बालियान को कुश्ती में शानदार उपलब्धि के लिए लक्ष्मण अवार्ड दिया। अवार्ड में खिलाड़ियों को लक्ष्मण जी की कांसे की मूर्ति, प्रशस्ति पत्र और 3.11 लाख रुपये का चेक दिया गया। जिले की शाहपुर क्षेत्र के गोयला निवासी तीरंदाज ज्योति बालियान को रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। ज्योति सोनीपत में ट्रायल कैंप में शामिल होने के कारण अवार्ड लेने लखनऊ नहीं जा सकी। सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने लक्ष्मण अवार्ड अपनी मां कुसुम देवी को समर्पित किया है। उन्होंने बताया कि वो आज जिस मुकाम पर है, सब मां की बदौलत है। मां की प्रेरणा से ही मैं अंतरराष्ट्रीय एथलीट बन सका। मां ही अलसुबह जगाकर दौड़ के लिए प्रेरित करती थीं। आज वो हमारे बीच होती तो बहुत खुश होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें