फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सीओ पर लगा वोटर को रोकने का आरोप, ट्वीट किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूं तो विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है लेकिन सीओ खतौली पर एक मतदाता को वोट डालने जाने से रोकने का आरोप लगाकर शिकायत ट्वीट की गई। जिला पुलिस ने इस शिकायत का तुरंत जवाब देकर स्थिति संभाल ली।
सोमवार सुबह खतौली में एक मतदाता वोट डालने के लिए जा रहा था। आरोप है कि सीओ खतौली राकेश कुमार ने उसे रोक लिया और उसे वोटर पर्ची के साथ पहचान पत्र दिखाने को कहा। जिस पर मतदाता ने आधार कार्ड दिखाया तब सीओ ने पहचान पत्र लाने को कहा। किसी ने इस मामले की वीडियो बना ली और उसे वायरल कर दिया। इसके बाद सरधना विधायक अतुल प्रधान ने इस वीडियो को ट्वीट कर दिया। जिससे यह मामला सभी अधिकारियों तक जा पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में सीओ राकेश कुमार का कहना था कि आधार कार्ड से वोट डाली जाएगी, लेकिन चुनाव आयोग के सख्त निर्देश है कि पहचान पत्र से ही अधिक से अधिक मतदान कराया जाए। उधर, जिला पुलिस ने भी ट्वीट का जवाब ट्वीट से ही दिया। पुलिस अधिकारियों ने लिखा कि क्षेत्राधिकारी खतौली द्वारा निष्पक्ष मतदान हेतू मतदाताओं से चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार अपना फोटो युक्त पहचान पत्र साथ लाने हेतु कहा गया था। मतदान निष्पक्ष एवं सुचारु रुप से चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें