6-लखनऊ में धामपुर बायो ऑर्गेनिक ग्रुप चेयरमैन को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
चीनी उद्योग के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। उद्योगपति एवं धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड ग्रुप के चेयरमैन विजय गोयल और प्रबंध निदेशक गौतम गोयल को चीनी उद्योग के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
मंसूरपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने बताया कि इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में उत्तर प्रदेश में शुगर इंडस्ट्री के 120 वर्ष पूर्ण होने पर समारोह आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश शुगर मिल एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने चेयरमैन विजय गोयल और प्रबंध निदेशक गौतम गोयल को प्रशस्ति पत्र देकर और शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिल लक्ष्मीनारायण चौधरी, राज्य मंत्री संजय गंगवार, अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी, एस्मा के अध्यक्ष आदित्य झुनझुनवाला, यूपी एस्मा के प्रदेश अध्यक्ष सीबी पाटोदिया, ग्रुप के कार्यकारी अधिकारी संदीप शर्मा, अन्य चीनी मिलों के मालिक और अधिकारी उपस्थित रहे।