संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के छह थानों में नवनिर्मित आवासीय और कार्यालय के भवनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। कोतवाली परिसर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने एलईडी पर मुख्यमंत्री जी का संबोधन सुना। मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बढ़ता कदम बताया।
एसएसपी ने बताया कि बुढ़ाना कोतवाली में 32 आवासीय चार मंजिल इमारत और विवेचना कक्ष 121.63 लाख की लागत से तैयार हुए है। कोतवाली सहित छह थानों में 128 आवासीय और छह विवेचना कक्ष का निर्माण हुआ है। एसएसपी ने कोतवाली परिसर में बने टीन शेड का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, एसडीएम अरुण कुमार, सीओ विनय गौतम, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता धुरेंद्र कुमार तोमर, इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह यादव, खतौली विधायक विक्रम सैनी, पूर्व विधायक उमेश मलिक, राजेश संगल, धनप्रकाश त्यागी, प्रेमचंद और विनीत कात्यान आदि मौजूद रहे।