फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - आतिशबाज चाचा के पास सीखा था बम बनाना

Sat, 17 Feb 2024 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नगर में एसटीएफ ने  बरामद किये आरोपी से टाइमर बम। संवाद
विज्ञापन
- गन पाउडर-999, लोहे की छोटी गोलियां, रूई, पीओपी आदि का बम बनाने में किया प्रयोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। गिरफ्तार जावेद व उसका चाचा अर्शी तीरगर परिवार से है। अर्शी आतिशबाजी वाले बम बनाता था। अर्शी की लगभग चार साल पहले मौत हो गई थी। जावेद ने अपने चाचा के पास ही बम बनाने सीखे थे।
विज्ञापन

एसटीएफ टीम के अनुसार, जावेद ने वर्तमान में प्रेमपुरी में रहने वाली बंतीखेड़ा शामली की मूल निवासी परिचित महिला इमराना के कहने पर टाइमर बोतल बम बनाए थे। इसके लिए उसने गन पाउडर-999, लोहे की छोटी गोलियां, रूई, पीओपी आदि का बम बनाने में प्रयोग किया। उसने डॉक्टरों से ग्लूकोज की बोतलें और साइकिल की दुकानों से आयरन की गोलियां और घड़ी की दुकानों से घड़ी की मशीनें खरीदी थीं। इमराना ने बोतल बम तैयार करने के लिए उसे 10 हजार रुपये पहले दिए थे और बम की डिलीवरी के समय 40 हजार रुपये बाद में देने को कहा था। जावेद तैयार आईईडी बम को इमराना को देने आया था। बोतल बम आईईडी बनाने के संबंध में उसने बताया कि उसका चाचा अर्शी पुत्र खलील के घर बम बनाता था। बम बनाने के लिए कुछ जानकारी उसने यू ट्यूब और इंटरनेट से भी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें