फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेजों में होगी लिपिक की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले के इंटर कॉलेजों में दो दशक बाद लिपिकों की भर्ती होने जा रही है। प्रदेश सरकार ने इसके लिए सर्कुलर जारी कर दिया है। जिले के इंटर कॉलेजों में 40 पद खाली है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने दो दशक बाद इंटर कॉलेजों में कलर्को की भर्ती प्रारंभ की है। इसके लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिन विद्यालयों में पद खाली हैं, उनके प्रधानाचार्य और प्रबंधक पद के लिए विज्ञापन निकालेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया में वही लोग भाग ले पायेंगे जिन्होंने पीईटी की परीक्षा पास की है। राज्य सरकार की पात्रता परीक्षा में पास होने वाले ही आवेदन कर सकते हैं। एक पद के लिए दस अभ्यर्थियों की टंकण परीक्षा होगी। साक्षात्कार के बाद नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होगी। डीआईओएस और मंडलीय अधिकारियों के अनुमोदन के बाद ही नियुक्ति होगी।
पीईटी पास होना जरूरी
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भर्ती को लेकर कैलेंडर जारी कर दिया है। उसी के आधार पर पूरी प्रक्रिया चल रही है। जिले में 40 पद खाली है। पीईटी के स्कोर के आधार पर ही सूची तैयार होगी। जुलाई माह से प्रक्रिया चल रही है और दिसंबर माह तक पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें