छपार। स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत जय भारत इंटर कॉलेज की एनएसएस इकाई ने स्वच्छता अभियान चलाया। यह पखवाड़ा एक सितंबर से 15 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को कॉलेज परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. रविंद्र कुमार, कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार और शिक्षकों ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता के लाभ बताए। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने कहा कि स्वच्छता ही जीवन का आधार है। उन्होंने स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क के निर्माण पर जोर दिया। इस अभियान में रविन्द्र कुमार, राजबीर सिंह, धर्मवीर सिंह, हर्ष त्यागी, तानिया, नंदिनी, अक्षित, अंश नायक और वंश वर्मा का सहयोग रहा। संवाद