फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की

विज्ञापन
कोर्ट रोड पर आंबेडकर की प्रतिमा पर सफाई करते राज्यमंत्री कपिल देव। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत अन्य भाजपा नेताओं ने महापुरुषों की प्रतिमाओं और उनके आसपास साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया। इसके बाद तिरंगा फहराया गया। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया।
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल बृहस्पतिवार सुबह सदर बाजार स्थित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर पहुंचे और वहां साफ सफाई कर माल्यार्पण किया। प्रकाश चौक स्थित लाला लाजपत राय की मूर्ति पर जाकर भी साफ सफाई कर माल्यार्पण किया। इसके बाद मंत्री ने कचहरी रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर जाकर साफ-सफाई की और तिरंगा भी फहराया। उन्होंने कहा कि ये हमारा सामाजिक दायित्व भी है कि जिन महापुरुषों ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगा दिया उनकी प्रतिमा भी साफ रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा समय समय पर महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई के लिए अभियान चलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है, जो समाज के एकीकरण एवं सशक्तीकरण के उद्देश्य से काम करता है। कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत घर-घर झंडा लगाने का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें सबको मिलकर सहयोग भी करना चाहिए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, प्रदेश संयोजक कुशपुरी, सभासद नवनीत कुच्छल, नरेश चंद मित्तल, संजय सक्सेना, नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पारासर, केशव मंडल अध्यक्ष कपिल त्यागी, पद्म तोमर, वंदना भारद्वाज, कमलकांत शर्मा, घनश्याम भगत, संजय अग्रवाल, बिजेंद्र गोयल, सुमित गर्ग, दयाल कश्यप, शोभित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें