नालों से निकली सिल्ट को साफ कराया
मुजफ्फरनगर। शहर में चल रहा नालों की सफाई का काम बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के निर्देशन में वार्ड 20 में स्टेडियम के पास के नाले की रोबोट मशीन से तली झाड़ सफाई कराई गई। मोहल्ला आर्यपुरी, कच्ची सड़क तथा चक्कर वाली सड़क मदीना चौक से रुड़की चुंगी की ओर नालों से निकली सिल्ट उठवाई गई। डंपर एवं ट्रैक्टर ट्रॉली के माध्यम से सिल्ट को डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाया गया। वार्ड 17, 24 एवं वार्ड 40 में खराब लाइटों की मरम्मत कराई गई। चेयरपर्सन ने बताया कि वार्ड 40 में छोटी मशीनों से गलियों में सैनिटाइजर का कार्य कराया गया। वार्ड 18 में पूर्व में ढके हुए नाले व सफाई के दौरान उठाए गए भारी पिलर्स को जेसीबी से पुन: रखवाया गया। अभियान में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रविंद्र सिंह राठी, चीफ सैनेटरी इंस्पेक्टर राजीव कुमार, सैनेटरी इंस्पेक्टर संजय पुंडीर एवं उमाकांत शर्मा तथा पथ प्रकाश लिपिक गोपीचंद वर्मा आदि मौजूद रहे।