फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सड़क हादसे कक्षा पांच की छात्रा की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चाचा के साथ बाइक से शाहदरा जा रही थी छात्रा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। मीरापुर मार्ग स्थित गांव याहियापुर मोड़ पर वाहन की टक्कर लगने से कक्षा पांच की छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो बालिकाओं समेत तीन घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।
गांव याहियापुर निवासी देवेंद्र शुक्रवार दोपहर बाइक पर अपनी बेटी डिंपी के अलावा दो भतीजी तनु (12) और मन्नू पुत्री राजीव को लेकर शाहदरा जा रहा था। याहियापुर मोड़ से निकल कर मीरापुर मार्ग पर आया तो अज्ञात वाहन सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार देवेंद्र समेत तीनों बालिकाएं घायल हो गई। आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने तनु को मृत घाेषित कर दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। इसमें मन्नू की हालत चिंताजनक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका तनु के दादा ओमकार ने बताया कि उसका पुत्र राजीव शाहदरा के प्रतापनगर में रहकर बिजली का कार्य करता है। स्कूल की छुट्टी में बच्चे कुछ दिन के लिए गांव आए थे। तनु कक्षा पांच की छात्रा थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें