नगर के टाऊनहाल रोड पर लगे जाम में रेगते वाहन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। दीपावली के पर्व को लेकर खरीदारी के चलते बाजार में चहल पहल बढ़ गई है। शहर के मुख्य मार्गों पर दिन भर जाम के हालात रहे। जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बाजार में रौनक बढ़ने लगी है और लोग दीपावली की खरीदारी में लगा है। बुधवार को बाजार खुले तो बाजार में सुबह से ही अच्छी भीड़ रही। शहर के मुख्य मार्गों टाउन हाल रोड, कोर्ट रोड, शिवचौक, एसडी मार्केट रोड, झांसी की रानी, मीनाक्षी चौक, भगत सिंह रोड, रुड़की रोड पर काफी भीड़ रही।
अंसारी रोड पर भी भीड़ के चलते जाम की स्थिति बनी रही। बाजारों में भीड़ के चलते जहां जनता को जाम से जूझना पड़ा। वहीं लोगों को बाजार में काफी समय लगा। जाम के चलते आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था के बाद भी कई मार्गों पर लोगों का निकलना मुश्किल रहा।