स्वतंत्रता दिवस पर सजाया गया नगर पालिका भवन। संवाद
मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूरा शहर दूधिया रोशनी में जगमग दिखाई दिया। सरकारी कार्यालयों, मुख्य मार्गो और चौराहों को भव्य रूप से सजाया गया। मुख्य मार्गाें पर लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से दिन भर देशभक्ति के तराने गूंजते रहे।
स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर पूरा शहर जगमगा उठा है। नगर पालिका ने शहर के सभी चौराहों, मुख्य मार्गों को भव्य रूप से सजाया है। स्वाधीनता दिवस के अवसर पर शहर के सभी सरकारी कार्यालयों को भी सजाया गया। शहर की जनता में देशभक्ति का वातावरण बनाने के लिए देशभक्ति के गीतों की धूम रही। शहर के सभी चौराहों और मुख्य मार्गों पर लगाए गए लाउड स्पीकर के माध्यम से देशभक्ति के तराने गूंजते रहे। शाम के समय पूरा शहर देश भक्ति के वातावरण में डूबा रहा।