फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बारिश से लबालब शहर, कांवड़ मार्ग पर जलभराव, बिजली आपूर्ति ठप

Sun, 09 Jul 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
छपार में हाईवे पर खड़े गोवंश, जिनसे बाइक टकराई
विज्ञापन

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लगातार बारिश से गांव से लेकर शहर तक जलभराव के हालात बन गए। शनिवार को जिले में 98.2 और पिछले चार दिन में कुल 208 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। कांवड़ मार्ग पर जलभराव हो गया, बिजली आपूर्ति बाधित रही। मुख्य बाजारों में पानी भर जाने से जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। गर्मी से राहत मिली है। गन्ने, ज्वार की फसलों को लाभ होगा। सब्जी की बेल वाली फसलों को नुकसान बताया जा रहा है।
शहर के शिव चौक पर पानी भरने से वाहनों के आवागमन में परेशानी हुई, इस दौरान कांवड़ियों का आवागमन जारी रहा। एसडी मार्केट, दाल मंडी की दुकानों में पानी घुस गया। सड़कें नालों में तब्दील हो गई। जनकपुरी, रामपुरी, लद्दावाला, कच्ची सड़क पर लोगों के घरों में पानी भर गया। लोगों का बारिश से काफी नुकसान हुआ।अधिकतम तापमान लुढककर 27 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। ईओ नगर पालिका हेमराज ने बताया कि नालों की जितनी क्षमता है, उतना पानी नालों के माध्यम से निकल गया। अधिक बारिश होने के कारण पानी सड़क पर आ गया। बारिश के कम होते ही आधे से एक घंटे के बीच पूरे शहर का पानी निकासी हो गया। जहां गहरे क्षेत्र हैं, वहां हम पानी निकलवा रहे हैं।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में भी भर गया पानी

शिव चौक पर कांवड़ कंट्रोल रूम बनाया गया है। तेज बारिश में यहां छत टपकने लगी और कंट्रोल रूप में पानी भर गया। यहां सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। बारिश के आने से परेशानी का सामना करना पड़ा।

शहर की पॉश काॅलोनियों में घरों में भरा पानी
शहर की पॉश काॅलोनियों में भी बारिश का पानी भर गया। वसुंधरा में मार्ग बंद हो गया, घरो में पानी पहुंच गया। सरकुलर रोड पर सड़क पर पानी आ जाने से जाट काॅलोनी के घरो में पानी भर गया। आदर्श काॅलोनी में सड़क पर कई फुट पानी पहुंच गया और घरों में पानी भर गया। नईमंडी, द्वारिकापुरी, गांधी काॅलोनी जैसी काॅलोनियों में भी सड़क और घरों में पानी भर गया।

कांवड़ मार्ग पर कराई निकासी

एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर बारिश के बाद जहां भी पानी एकत्र हुआ वहां पर पानी निकासी को अभियान चलाया गया। नगर पालिका की एक टीम पानी निकासी में ही लगी है।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति करनी पड़ी बंद
विद्युत विभाग के एसई एके अग्रवाल का कहना हैं कि बारिश के चलते आपूर्ति रही बाधित शहर में तेज बारिश के दौरान विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। बारिश बंद होने के बाद ही आपूर्ति सुचारू हो पाई। बारिश के दौरान महावीर चौक फीडर की एलटी लाइन पर पेड़ गिर जाने से इस क्षेत्र में शाम तक बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाई। जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा।

छपार में हाईवे पर खड़े गोवंश, जिनसे बाइक टकराई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें