फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चिराग मलिक और शिवानी बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएवी डिग्री कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। डीएवी डिग्री कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। छात्र वर्ग में बीएससी के चिराग मलिक और छात्रा वर्ग में एमएससी द्वितीय वर्ष की शिवानी चैंपियन रहीं।

आयोजन सचिव प्रोफेसर विजय पंवार ने बताया कि पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बीए द्वितीय वर्ष के फरमान प्रथम, विशांत द्वितीय और चिराग मलिक ने तीसरा स्थान हासिल किया। गोला फेंक में हिमांशु शर्मा प्रथम, फरमान द्वितीय और आदित्य कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में सागर सिंह प्रथम, रिजवान अली द्वितीय ओर चिराग मलिक तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लंबी कूद में चिराग मलिक प्रथम, आदित्य कुमार द्वितीय और सागर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में नदीम प्रथम, चिराग मलिक द्वितीय और रिजवान तीसरे स्थान पर रहा। कर्मचारी वर्ग में अजय प्रथम, जगपाल मीणा द्वितीय ओर किशन लाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में लावण्या प्रथम, शिवानी द्वितीय और तनु सैनी तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में सिमरन त्यागी प्रथम, लावण्या द्वितीय और जूही परवीन तीसरे स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ में शिवानी प्रथम, साधना द्वितीय और तनीशा तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक में जूही परवीन प्रथम, साक्षी शर्मा द्वितीय और शिवानी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग की लंबी कूद में शिवानी प्रथम, अंजलि द्वितीय और जूही परवीन ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. संजीव मित्तल ने खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया। पंजाब सिंह मलिक ने चैंपियन छात्र-छात्रा को 5100 रुपये की धनराशि प्रदान की। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. सतेंद्र कुमार, डॉ. सुनीता शर्मा, डॉ. अंजू पंवार, डॉ. अंजू गर्ग, डॉ. गरिमा जैन, पूजा सिंह और सोनाली चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें