फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - प्राइमरी स्कूल में बच्चे बनेंगे स्मार्ट, कंप्यूटर शिक्षा करेंगे प्राप्त

Mon, 05 Feb 2024 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय पूर्वी नगर क्षेत्र में कंप्यूटर कक्ष का शुभारंभ करते अति​थि। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। प्राइवेट शिक्षण संस्थानों तरह ही अब बेसिक शिक्षा के प्राथमिक विद्यालयों में भी बच्चों को स्मार्ट बनाया जा रहा है। प्राइमरी स्कूलों में डिजिटल क्लास शुरू की जा रही है। इसी कड़ी में प्राथमिक विद्यालय पूर्वी में कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया गया।

जिला बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय पूर्वी नगर क्षेत्र में स्मार्ट क्लास शुरू की गई। खंड शिक्षा अधिकारी अमरवीर सिंह और इंचार्ज प्रधानाध्यापिका हिमानी रानी ने कंप्यूटर कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया। बीईओ अमरवीर सिंह ने कंप्यूटर शिक्षा के महत्व को बताते हुए छात्र हित व शिक्षक हित में इसका सही उपयोग करने के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी सरकार की ओर से स्मार्ट बनाया जा रहा है। इसके लिए स्मार्ट क्लास शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका हिमानी रानी ने बताया कि विद्यालय को एक बड़ी डिजिटल स्क्रीन, 10 कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर, इंटरनेट की सेवा सहित उपकरण मिले हैं। जिनके माध्यम से बच्चों को आधुनिक तरीके से पढ़ाया जा सकेगा। इसी के साथ उन्हें कंप्यूटर की शिक्षा भी जाएगी। इस मौके पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बबीता, सुषमा, रुचि, शैली छाबड़ा, तृप्ति नौटियाल, एकता, मनोज पाहुजा, दर्शन लाल, नीलेश, जावेद, दानिश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें