मंसूरपुर में स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में किड्स टैलेंट शो में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे?
- फोटो : KHATAULI
मंसूरपुर। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में किड्स टैलेंट शो आयोजित किया गया। जिसमें प्राइमरी स्तर के छात्र-छात्राओं ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक संजीव राठी व प्रधानाचार्या तरुणा चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं ने पंजाबी गीतों पर थिरक कर मनमोहक प्रस्तुति दी। सेकेंड क्लास के छात्र-छात्राओं ने फास्ट फूड व हेल्दी फूड के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने पेंटिंग भी बनाई। स्कूल के प्रबंधक संजीव राठी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों से छात्र-छात्राओं को जंग फूड व फास्ट फूड से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। मौके पर मीरा, शैफाली, प्रीति, रितिका, लवली, दिनेश कुमार आदि का सहयोग रहा।