खतौली। ठाकुरद्वारा रामलीला कमेटी खतौली की ओर से स्वर्गीय भूमेश कुमार पालीवाल की स्मृति में बाल सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। उद्घाटन मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज और जिला पंचायत मेरठ अध्यक्ष गौरव चौधरी के पिता चौधरी महकार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों के अभिभावक व शिक्षक व शिक्षिका भी बधाई के पात्र है। नगरपालिका अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार ने कहा कि पूर्व चेयरमैन नरेश कुमार पालीवाल व गणेश शंकर पालीवाल ने अच्छे कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियाें का सहयोग मिला। रामलीला में जिस मंडली ने भगवान राम के चरित्र की भूमिका निभाई उनका सम्मान नवीन त्यागी व रजनीश मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम में लगभग अठारह स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रतिभागिता दिखाई। संचालन मास्टर तेजपाल शर्मा ने किया। कार्यक्रम में अतुल पुनिया, मुकेश जैन एडवोकेट, शिवकुमार शर्मा, अशोक शर्मा, नासिर सिद्दीकी, महेश गुप्ता, पंकज भटनागर, देवेश शर्मा, नीरज जैन प्रवक्ता, रामलीला कमेटी से कुलवीर कर्णवाल मौजूद रहे।