फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खेलते समय बच्चों ने होलिका में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। क्षेत्र के गांव गादला में खेलने के दौरान बच्चों ने होलिका में आग लगा दी। इस नाराज ग्रामीणों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव गादला में सोमवार को महिलाएं ने होलिका पूजन करते समय दीपक जलाकर रखे थे। दोपहर को खेलते समय बच्चों ने होलिका में आग लगा दी। समय से पहले होलिका पूरी तरह जल गई। यह देखकर नाराज ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। इसकी सूचना जैसे ही थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को मिली तो वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझा कर शांत किया।
भोपा सीओ देवव्रत वाजपेई का कहना है कि होलिका में आग बच्चों की नादानी से लगी है। पूजन के दौरान कुछ महिलाओं ने वहां दीपक जला कर रखे थे। खेलते समय बच्चों ने दीपक से होलिका में आग लगा दी थी। हकीकत जानने के बाद ग्रामीण शांत हो गए थे। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात की गई है। गांव में शांति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें