फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी में बिना स्वेटर के स्कूल पहुंच रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में मात्र दस प्रतिशत बच्चे ही सर्दी में स्वेटर पहन कर पहुंच रहे हैं। पैसा मिलने के बाद भी अभिभावकों ने स्वेटर की खरीदारी नहीं की है।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय विद्यालयों में एक लाख 68 हजार छात्र-छात्रा पंजीकृत है। प्रदेश सरकार ने 1.25 लाख बच्चों के अभिभावकों के खातों में 1200-1200 रुपये डाल दिया है। इस पैसे से छात्रों को पेंट-शर्ट, स्वेटर, मौजे, जूते, बैग, स्टेशनरी खरीदनी है। अफसरों के निरीक्षण में बच्चे न तो ड्रेस में आ रहे हैं और न ही स्वेटर पहनकर आ रहे है। सर्दी में अभिभावकों को बच्चों की चिंता नहीं हो रही है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आस-पास चल रहा है। जिला समन्वयक रमेंद्र मलिक ने बताया कि स्वेटर तो दस प्रतिशत बच्चे भी पहनकर नहीं आ रहे हैं। स्कूलों के शिक्षकों के माध्यम से अभिभावकों को ड्रेस और स्वेटर खरीदने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें