फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे, बूढ़े और जवान, शिवालयों की ओर बढ़ रहे बिना थकान

विज्ञापन
शिव-पार्वती की मनोहारी झांकी के साथ गंतव्य को जाते भोले। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हरिद्वार से गंगाजल लेकर बढ़ रहे कांवडिय़ों के रंग अनेक है, लेकिन मंजिल सबकी भगवान शिव की स्तुति ही है। रोशनी से जगमग शहर के शिव चौक पर झांकियों को देखने के लिए देर रात तक लोग बैठे रहे। किसी ने नोटों की कांवड़ बनाई है तो कोई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो लगाकर लाया है। कांवड़ में बच्चे, बूढ़े और जवान बिना थके शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राम मंदिर की झांकी भी शहर से गुजरी तो लोग श्रद्धा से भाव-विभोर हो गए। दिल्ली का कांवड़ियां एक लाख 20 हजार रुपये कांवड़ पर लगवाकर पहुंचा है। भगवान शिव की बड़ी मूर्तियों की कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शिव चौक पर देर रात तक इन कांवड़ की धूम रही। डीजे पर कांवड़ियों ने खूब डांस किया। गंगाजल लेकर पहुंचे झज्जर के दिनेश कुमार ने बताया कि भगवान शिव की भक्ति में सराबोर होकर आगे बढ़ रहे हैं, पैरों में थकन का अहसास तक नहीं हो रहा है।
दिल्ली के कांवड़िए सलिल ने बताया कि खुशहाली और शांति के लिए कांवड़ लाया है। यात्रा में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा है। कांवड़ यात्रा में बच्चे, बूढ़े और जवान भी शामिल है। शिव की भक्ति में डूबे श्रद्धालु शिवालयों की ओर बढ़े चले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें