फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन वेशभूषा प्रतियोगिता में बच्चों ने मन मोहा

विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में राधा कृष्ण की वेशभूषा में सजे धजे बच्चे - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
ऑनलाइन वेशभूषा प्रतियोगिता में बच्चों ने मन मोहा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। आरके पब्लिक स्कूल में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया।
इस दौरान आयोजित ऑनलाइन वेशभूषा प्रतियोगिता में बच्चों ने सबका मन मोह लिया। वेशभूषा प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं ने कृष्ण, राधा, सुदामा की वेशभूषा धारण की। जबकि कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र छात्राओं ने स्कूल में राधा कृष्ण के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। संस्था के चेयरमैन राजेश चौहान और डॉ. कुलदीप राणा ने बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य एके सिंह ने बच्चों को बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हमें सदैव नीति, धर्म, न्याय और सत्य का पक्ष लेने संदेश देता है। सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने राधा कृष्ण की वेश भूषा में मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने जन्माष्टमी के महत्व पर प्रकाश डाला।

ग्वाला की वेशभूषा में सजा बच्चा- फोटो : DEVBAND

राधा कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चे- फोटो : DEVBAND

मटकी का प्रदर्शन करती छात्रा- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें