रैदासपुरी में मृतक बच्चे के आवास पर जमा भीड़।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
रैदासपुरी में छत से गिरकर बालक की मौत
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला रैदासपुरी में एक बालक की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
नगरपालिका के पूर्व वार्ड सभासद और शहर के मोहल्ला रैदासपुरी निवासी योगेश शर्मा का 12 साल का बेटा राघव शर्मा शनिवार दोपहर अन्य बच्चों के साथ घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान खेल-खेल में राघव छत से नीचे गिर गया। पूर्व सभासद के घर के पास ही हो रही एक व्यक्ति की रस्म तेरहवीं में मौजूद लोग तत्काल बच्चे को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। आसपास क्षेत्र के लोगों ने भी पूर्व सभासद के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को संवेदना व्यक्त की। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी में शनिवार देर रात एक 16 वर्षीय किशोरी अचानक छत से नीचे गिर गई। परिजन किशोरी को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया है। फिलहाल इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।