फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नलकूप के हौज में डूबने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। परिजनों के साथ खेत में गया बालक स्नान करते समय नलकूप के हौज में डूब गया। उसकी पानी में डूबर मौत हो गई। गमगीन माहौल में परिजनों ने उसके शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

गांव उकावली निवासी कामिल अपने परिजनों के साथ रविवार को खेत में काम करने गया था। परिवार वाले कार्य में जुटे थे। इसी दौरान उसका पुत्र शियान (5) खेत के बराबर में स्थित नलकूप के हौज में स्नान करने लगा। नहाते वक्त पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में शोक छा गया। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को नहीं दी। बालक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें