फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कल खतौली आएंगे मुख्यमंत्री, प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे जनसभा

विज्ञापन
खतौली में मंड़ी स्थल पर आयोजित मुख्यमंत्री की जनसभा स्थल का निरीक्षण करते हुए एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 नवंबर को मुजफ्फरनगर आएंगे। वे कृषि उत्पादन समिति खतौली के प्रांगण में भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासनिक मशीनरी जुटी हुई है।
विज्ञापन

जनसभा के लिए मंडी समिति के ग्राउंड में हेलीपैड स्थल का निर्माण किया जा रहा है। सभा स्थल का निरीक्षण करने के लिए एसपीसिटी अर्पित विजय वर्गीय के साथ सीओ खतौली राकेश सिंह पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। कहां पार्किंग होगी, किधर से वीआईपी अमला दाखिल होगा, जनता किस गेट से आएगी, इस पर चर्चा की। उन्होंने मंडी स्थल पर घूम रहे निराश्रित पशुओं को भी बाडे़ में बंद करने के निर्देश दिए। जनसभा स्थल से लेकर नगर में कितना पुलिस बल किस प्वाइंट पर लगाया जाएगा, इसकी भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें