फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छपार टोल की नई टेंडर प्रक्रिया पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डिप्टी मैनेजर अरविंद पांडेय की हत्या के बाद से विवादों में घिरे छपार टोल की नई टेंडर प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। फिलहाल बुढ़ाना के पूर्व प्रमुख विनोद मलिक की कंपनी ही टोल का संचालन करेगी। पूर्व प्रमुख की कंपनी के साथ टोल का अनुबंध 25 जून 2026 तक है। एनएचएआई की ओर से शुरू की टेंडर प्रक्रिया के बाद मलिक ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पर रोक के साथ ही अगली सुनवाई के लिए 25 नवंबर नियत की है। इस बीच दोनों पक्ष अपनी-अपनी दलील प्रस्तुत कर सकेंगे। गौरतलब है कि डिप्टी मैनेजर की हत्या के बाद स्थानीय कर्मचारियों ने टोल पर धरना प्रदर्शन भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें