फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता में चेतना ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएवी इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता पांच हजार मीटर दौड़ के साथ शुरू हुई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या कुसुम लता, राजकीय इंटर कॉलेज मेहलकी के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में चेतना ने प्रथम , निकिता ने द्वितीय और श्रुति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीसरे दिन की प्रतियोगिता को संपन्न कराने के लिए डीएवी इंटर कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी सत्य काम तोमर ने सभी क्रीड़ा प्रभारियों, सहारनपुर और शामली से आए शारीरिक शिक्षक साथियों स्वागत किया। जिन खिलाड़ियों ने तहसील स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वे सभी चार नवंबर से छह नवंबर तक चलने वाली जनपदीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें