फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: केमिकल फैक्टरी का बॉयलर फटा, दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
- भोपा रोड स्थित बजरंग एलम फैक्टरी में बृहस्पतिवार की सुबह हुआ हादसा
विज्ञापन


- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया


अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित केमिकल फैक्टरी का बॉयलर तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसडीएम सदर परमानंद झा ने जांच की। फैक्टरी की ओर से मृतकों को 13-13 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया है।



मुजफ्फरनगर-भोपा मार्ग पर शहर से सात किलोमीटर दूर गांव मखियाली में उद्यमी संजय अग्रवाल की बजरंग एलम प्राइवेट लिमिटेड के नाम से केमिकल बनाने की फैक्टरी है। फैक्टरी में सोडियम सिलीकेड व तेजाब (एलम) बनाया जाता था। बृहस्पतिवार सुबह लगभग सवा दस बजे भोपा थाना क्षेत्र के गांव कसौली निवासी अली नवाज (42) पुत्र सैदा हसन व जयपाल (60) पुत्र प्रभु और संभल के चंदोसी निवासी रामभोरन (55) काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान फैक्टरी का बॉयलर तेज धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में अली नवाज व रामभोरन की मौत हो गई। जयपाल गंभीर रूप से झुलस गया। फैक्टरी के अन्य कर्मचारी जयपाल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। फैक्टरी में सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए। एसडीएम सदर ने बताया कि फैक्टरी मालिक ने दोनों मृतकों को 13-13 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने, झुलसे कर्मचारी को तुरंत 50 हजार रुपये और उपचार कराने का आश्वासन दिया। प्रशासन की ओर से भी मृतकों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें