महावीर तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करती पुलिस।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
कस्बे के महावीर चौक पर चला चेकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। एसपी देहात नेे पुलिस बल के साथ कस्बे के महावीर तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। एसपी देहात सोमवार को शाम करीब पांच बजेे कस्बे के महावीर चौक पर पहुंचे। इंस्पेक्टर और सीओ बुढ़ाना भी मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने कस्बे के महावीर तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान महिला पुलिस कर्मी भी मौजूद रही। इंस्पेक्टर ने बताया कि विभिन्न अनियमितताओं के कारण कई वाहनों का चालान भी किया गया।