फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: होटलों और रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और खुफिया तंत्र ने रेलवे स्टेशन, रोडवेज अड्डे के साथ ही होटलों में चेकिंग अभियान चलाया। होटल संचालकों को बाहरी व्यक्ति के ठहरने या पहुंचने के बारे में पुलिस को सूचना देने के लिए हिदायत दी गई। संदिग्ध लोगों की तलाश भी ली।
मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर गंभीरता बरतने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी संजीव सुमन के आदेश पर रविवार को खुफिया विभाग (एलआइयू), एंटी सबोटाज टीम और सिविल लाइन थाना पुलिस ने रोडवेज अड्डे, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महावीर चौक, जानसठ पुल के नीचे, रोडवेज बस अड्डे तथा रेलवे स्टेशन के आसपास के ढाबों पर भी चेकिंग की। होटल संचालकों को कहा कि यदि उनके यहां कोई भी संदिग्ध व्यक्ति ठहरने के आता हैं तो उसके बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दे। हर छोटी सूचना भी पुलिस को देने के लिए कहा गया। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग अभियान शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें