गंगा बेराज रामराज चौकी पर आते जाते वाहन चालको से पूछताछ करते एस.पी. देहात नेपाल सिंह।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
गंगा बैराज चौकी पर की चेकिंग
मुजफ्फरनगर, मीरापुर। गंगा बैराज रामराज चौकी पर लॉकडाउन के चलते एसपी देहात नेपाल सिंह के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया ।इस दौरान सभी दुपहिया व चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई। बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस व बिना पास वाले वाहनों को रोका गया। शनिवार को चेकिंग को पहुंचे एसपी देहात ने बताया कि लॉकडाउन का पालन कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिले के सभी चौक चौराहों पर बेरिकेडिंग की गई है। उन्होंने बताया कि अनावश्यक रूप से किसी को सड़कों पर नहीं घूमने दिया जाएगा।