फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सिग्नल व ट्रैक, ओएचई वायर की गुणवत्ता को जांचा

Wed, 14 Aug 2024 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट काॅरिडोर (ई-डीएफसीसी) के एमडी हीरा बल्लभ, मेरठ यूनिट के सीजीएम पवन कुमार, आपरेटिंग प्रभारी अरुण कुमार की टीम ने मंगलवार को लगभग सवा 12 बजे प्रबंध निदेशक की टीम न्यू मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर सोनू कश्यप, निशांत शर्मा से प्रबंध निदेशक ने फ्रेट काॅरिडोर की व्यवस्था की जानकारी ली। ओवरहेड इक्यूप्मेंट (ओएचई) वायर, आइसुलेटर, डिडेक्शन प्वाइंट (डीपी), सिग्नल पैनल आदि की जांच की, साथ ही अधिकारियों से आपरेटिंग के बारे में पूछताछ की। उन्होंने स्टेशन मास्टर से रेल दुर्घटना या आपात स्थिति में ओएचई वायर में विद्युत आपूर्ति बाधित करने के उपाय की बाबत जानकारी ली। सभी स्टेशन पर व्यवस्था दुरूस्त मिली है। प्रबंध निदेशक ने न्यू मंसूरपुर रेलवे स्टेशन परिसर में पौधरोपण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें