फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी को मिली धमकी, पुलिस से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ. मुकीम अहमद खान ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार को गांव बेहड़ा थ्रू निवासी मरीज उनके पास इलाज के लिए आया और तुरंत ही उनसे सीटी स्कैन कराने के लिए लिखने की बात करने लगा। मरीज की हालत के अनुसार उसे अल्ट्रासाउंड करने की सलाह दी गई। मगर, फिर भी मरीज अनजान आदमी से फोन पर बात करने का दबाव बनाने लगा। मरीज व उसके साथी के दुर्व्यवहार को देखते हुए चिकित्सक ने अपने अन्य साथियों को मामले की सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों को देख दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। इस संबंध में चिकित्सक ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें