फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी नरेश टिकैत की बुआ का निधन

विज्ञापन
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत की बुआ महेंद्री देवी ।(फाइल फोटो) - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
चौधरी नरेश टिकैत की बुआ का निधन
विज्ञापन

सिसौली (मुजफ्फरनगर)। किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की बहन महेंद्री देवी (82) का फरीदाबाद में निधन हो गया। महेंद्री देवी पति चौधरी सरदार सिंह और पूरे परिवार के साथ फरीदाबाद में रह रही थीं। पहले वे दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में रहती थीं। भारतीय किसान यूनियन के गठन के बाद जब भी किसी बड़े राजनेता की मीटिंग चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के साथ होती थी, तो उनकी कोठी उस मुलाकात की साक्षी होती थी। महेंद्री देवी के निधन से सिसौली व आसपास के क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। लोग भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के निवास पर सांत्वना देने पहुंचे। चौधरी टिकैत ने अपनी इकलौती बुआ के निधन पर कहा कि उन्हें हमेशा अपनी बुआ से बहुत दुलार और मार्गदर्शन मिला। भाकियू अध्यक्ष फरीदाबाद पहुंच कर बुआ के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें