फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चरथावल - सीएचसी का 93.83 लाख से होगा नवीनीकरण

Wed, 20 Sep 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मंगलवार को विभागीय टीम ने भूमि पूजन की रस्म पूरी की
विज्ञापन

- करीब 50 साल पुराने सीएचसी के भवन की बेहद जर्जर है हालत
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। करीब 50 साल पुराने सीएचसी के भवन के नवीनीकरण के लिए 93.83 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। भवन की इमारत काफी नीची और दीवारें खस्ता हालत में हैं। मंगलवार को विभागीय टीम ने भूमि पूजन की रस्म पूरी की।
1996 में चरथावल अस्पताल को सीएचसी का दर्जा प्राप्त हुआ था, लेकिन मानक के अनुरूप नया भवन, जांच मशीन एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं हो पाई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन से काम चलाया जा रहा है। बरसात में पूरा भवन टपकता और सांपों का झुंड बिल्डिंग में घूमने से रोगियों का उपचार नहीं हो पाता। करीब पांच साल से नया भवन बनवाने की मांग की जा रही थी। जिला चिकित्सालय की निर्माण इकाई ने भवन के नवीनीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा। मंजूरी के बाद ठेकेदार को निर्माण के लिए टेंडर छोड़ा गया।
विज्ञापन

मंगलवार को भूमि पूजन के दौरान निर्माण खंड के अवर अभियंता ऋषि पाल सिंह से जिला पंचायत सदस्य के पति विकास शर्मा एवं किसानों ने भवन का पूरा निर्माण कराने की मांग की। उनका आरोप है स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर तकनीकी जांच सही नहीं कराई। भवन का लिंटर ऊंचा उठाने से काम नहीं चलेगा। दीवारें पूरी तरह खस्ता हालत में हैं। उन्होंने जर्जर भवन की पुन: जांच कराकर नया निर्माण किए जाने की मांग की। भाकियू कई सालों से ग्रामीण अंचल के मरीजों के हित में नए भवन का मुद्दा उठा चुकी है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिलाधिकारी और जिला मुख्य चिकित्साधिकारी के नाम एक ज्ञापन बीडीओ मैत्री रस्तोगी एवं सीएचसी प्रभारी डॉ. सत्येंद्र कुमार को सौंपा। उधर, स्वास्थ्य विभाग के निर्माण खंड के अवर अभियंता ने बताया नई इमारत बनवाने की आवश्यकता नहीं है। नवीनीकरण के मंजूर बजट में से 18 फीसदी जीएसटी में चली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें