फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक शाहनवाज राना पर आरोप निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक शाहनवाज राना सहित दो पर आरोप तय
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एमपी एमएलए कोर्ट ने बिजनौर के पूर्व विधायक शाहनवाज राना और आलमगीर पर आरोप तय कर दिए हैं।
शाहनवाज राना और आलमगीर से 14 जनवरी 2012 को जानसठ कोतवाली के सामने कार रोकने पर पुलिस से विवाद हुआ था। इस मामले में जानसठ पुलिस ने शाहनवाज राना व उसके साथी आलमगीर पर धारा 153, 353, 186, 506, 171 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इस मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोपाल उपाध्याय की अदालत एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रही है, जिसमें अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र कुमार शर्मा ने आरोप तय करने के लिए अपनी दलील व सबूत दिए। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद दोनों आरोपियों पर आरोप तय कर आगे की सुनवाई के लिए एक अक्तूबर की तारीख नियत की है। इस आशय की जानकारी जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव शर्मा ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें