फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा व्यापारी की हत्या में चार के खिलाफ चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दवा व्यापारी की हत्या में चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोरना निवासी दवा व्यापारी अनुज कर्णवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट सोमवार को कोर्ट में दाखिल कर दी है।
भोपा थाना क्षेत्र के मोरना निवासी दवा व्यापारी अनुज कर्णवाल की 17 सितंबर को घर में ही दुस्साहसिक तरीके से गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। हत्या से भयभीत परिजनों ने कुछ दिन बाद पैतृक मकान बंद कर मोरना से ही पलायन कर गया था और अब भी शहर क्षेत्र में रह रहे हैं। दुस्साहसिक वारदात से गुस्साए लोगों ने करीब एक पखवाड़े तक धरना-प्रदर्शन किया था। बाद में थाना पुलिस ने तीन आरोपियों मोरना निवासी कपिल, भोकरहेड़ी निवासी राहुल व शुक्रतारी निवासी आशीष उर्फ टिंकू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि एक अन्य हत्यारोपी मोरना निवासी अजित को हरियाणा पुलिस ने पलवल से गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनकी निशानदेही पर आला-ए-कत्ल भी बरामद कर चुकी है। अब भोपा पुलिस ने दवा व्यापारी की हत्या में शामिल सभी चारों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें