फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बदलता मौसम कर रहा बीमार, फूल रही सांस, चढ़ रहा बुखार

विज्ञापन
बुढाना क्षेत्र के रियावली नंगला के प्राथमिक स्वास्थ् केद्र पर आरोग्य मेला में मौजूद स्वास्थकर्
विज्ञापन
- जिले के 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाया गया आरोग्य मेला
विज्ञापन

-एक हजार से ज्यादा मरीजों ने आरोग्य मेले में पहुंचकर लिया परामर्श
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बदलता मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। रविवार को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किए गए आरोग्य मेले में रोगियों ने परामर्श लिया। 43 से ज्यादा जगह लगे मेले में एक हजार से ज्यादा मरीज पहुंचे। बुखार, एलर्जी, खांसी और सांस के रोगियों की संख्या अधिक रही।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया गया। जिले में कुरालसी, मोहम्मदपुर राय सिंह, रियावली नंगला, ककरौली, सिकंदरपुर और जसौला समेत कुल 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर आरोग्य मेला लगा। जिसमें 1487 मरीजों ने उपचार कराया। आरोग्य मेले में बुखार, त्वचा, पेट, शुगर, ब्लड प्रेशर, खांसी-नजला, पेट दर्द और खुजली से संबंधित समस्याओं का निदान किया गया। साथ ही साथ परिवार नियोजन के साधनों के विषय में काउंसलिंग भी की गई। जसौला केंद्र पर डॉ. ध्रुव जैन, फार्मासिस्ट रवि कुमार, संजीव कुमार, एएनएम समता देवी, एलएचवी शीला देवी, और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक लोकेश कुमार समेत आशाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बताया कि मौसम बदलने के कारण ज्यादातर लोग बीमार होते है। पिछले कई दिनों से लगातार तेज धूम के साथ ठंडी हवा भी चल रही है। वहीं, धूम निकलने पर लोग लापरवाही बरतना शुरु कर देते है। ऐसे में सर्द-गर्म होने से नजला-खांसी की शिकायत होती। उन्होंने बताया कि ज्यादा गर्म पदार्थों का सेवन करने से खाज-खुजली की शिकायत हो जाती है। इसके अलावा शरीर में खुजली के मामले सामने आए। खुजली कीड़े के काटने, एलर्जी, फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण समेत कई वजहों से हो सकती है। हालांकि बार-बार हो रही खुजली को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें