फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए के स्कूलों का बदला समय, आज से जाना होगा इस वक्त सुबह 07:30 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चिलचिलाती धूप के चलते बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने बताया कि कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं को अब आठ की बजाए सुबह साढ़े सात बजे तक विद्यालय में पहुंचना होगा। अब दोपहर दो की बजाए एक बजे ही छुट्टी होगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश 16 से 19 मई तक के लिए दिया गया है। 20 मई से 15 जून तक विद्यालयों का ग्रीष्म अवकाश रहेगा।। उन्होंने बताया कि टाईम एंड मोशन के मुताबिक सभी अध्यापकों को विद्यालय समय से 15 मिनट पहले ही पहुंचना होगा। जबकि विद्यालय समय समाप्ति के 30 मिनट बाद तक शासन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों डीबीटी एवं अन्य कार्यों का सम्पादन करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें